Eow Action : नापतौल के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति के मिले प्रमाण

भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन ने सेवाकाल में भोपाल, इंदौर और उज्जैन में करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले है।

भोपाल

भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन के सेवाकाल में करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले है। जैन जनवरी 2022 में नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से सेवानिवृत्त हुए है।

भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक  अतुल चौबे ने बताया कि नापतौल कार्यालय के सेवानिवृत्त कंट्रोलर शलभ कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनके इंदौर स्थित तीन मकान पर सर्च की गई। साथ ही  बैंक खातों और लॉकर की जांच की गई। जिसमें करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति, लॉकर में ढाई किलो सोना, 11 लाख रुपए नकद, व्यय/ निवेश के दस्तावेज और बैंक खातों में 2 करोड़ रुपए से अधिक की रकम जमा करना पाया गया।

 

ईओडब्लयू की अब तक की जांच में 77 लाख रुपए आय से अधिक अर्चित करने के प्रमाण मिले है। जिसके बाद गुरुवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों की जांच जारी है। जिसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपए आय से अधिक मिलने की संभावना है। बता दें एसके जैन नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से जनवरी  2022 में सेवानिवृत्त हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here