Coronavirus Omicron : दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली.

Coronavirus Omicron  : देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। ये आंकड़ा 1800 के पार हो चुका है। हर रोज 200 से अधिक नए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। जबकि ये संक्रमण अब तक करीब 23 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत कई राज्यों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज के 72 डॉक्टर और पॉजिटिव पाए गए हैं।

जबकि, कल सोमवार को 87 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले 20 और डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। बिहार में भी हालात अब गंभीर नजर आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली, मुंबई समेत कई महानगरों में कोरोना अब बेकाबू नजर आ रहा है। आलम ये हो चला है कि मुंबई में करीब एक साल बाद 8 हजार से अधिक केस दर्ज हुए हैं। वहीं, दिल्ली में करीब 8 महीने बाद 4 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। देश अब तीसरी लहर के बीच खड़ा नजर आ रहा है। एक दिन में 40 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। दिसंबर के महीने में कोरोना की ये रफ्तार नजर आ रही है।

Delhi की पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी हुई, DDMA की बैठक, ‘रेड अलर्ट’ के साथ लागू होंगे कड़े प्रतिबंध?

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आज अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभाग अधिक प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके।

दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here