बीजापुर 4 मई 2026 । BJP’s historic victory : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की ऐतिहासिक जीत का परिणाम विकासवाद और सुशासन की शुरुआत है। यह पश्चिम बंगाल के एक-एक कार्यकर्ता की जीत हैं। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को शानदार जीत मिली
BJP’s historic victory : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को शानदार जीत मिली । इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इसे लाखों सनातनी ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना एक ऐतिहासिक कदम है।
असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत सुशासन, संगठन की मजबूती
BJP’s historic victory : महेश गागड़ा ने असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत को सुशासन, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास ने असम को विकास के नया आयाम, जनता का विश्वास और सुशासन महत्व ने बड़ी जीत दिलाई।
पुडुचेरी में पार्टी का शानदार प्रदर्शन
BJP’s historic victory : साथ ही पुडुचेरी में पार्टी का शानदार प्रदर्शन ने भाजपा शानदार जीत का परिणाम हैं। इन तीनों जगह का शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर विधानसभा में पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा ने भैरमगढ़ में कार्यकर्ताओं के संग मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दीं ।
Read More : राष्ट्रपति ट्रंप ने छोटे व्यवसायों को अमेरिका की रीढ़ बताया
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















