संघर्ष के बीच चमकी प्रतिभा: जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

Pratibha did Top in balrampur
Pratibha did Top in balrampur

बलरामपुर-रामानुजगंज: Pratibha did Top in District: जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम मेंढारी की होनहार छात्रा प्रतिभा गुप्ता ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 474 अंक (94.8%) प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।  

Table of Contents

Pratibha did Top in District: इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया 

Pratibha did Top in balrampur
Pratibha did Top in balrampur

उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रतिभा गुप्ता, स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता (पूर्व शिक्षक) एवं श्रीमती नयनतारा गुप्ता की पुत्री हैं।

जो लगन से पढ़ाई करती थी और मुख्य विषय साइंस विज्ञान रहा है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमडीहा (ब) विज्ञान संकाय विषय की छात्रा हैं।

प्रतिभा के परिवार में उनके बड़े भाई ऋषि कुमार गुप्ता एवं छोटे भाई नैतिक कुमार गुप्ता भी हैं, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे। प्रतिभा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन रहा है।

प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 7 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे नियमित अध्ययन करती थीं

Pratibha did Top in District:  वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 7 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित अध्ययन करती थीं। कठिन समय में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।

प्रतिभा के जीवन में संघर्ष की कहानी भी उतनी ही गहरी है। जब वह कक्षा 9वीं में थीं, तभी उनके पिता का ब्लड कैंसर के कारण निधन हो गया था। इस घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई, लेकिन उनकी माता ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।

इस कठिन दौर में उनके बड़े भाई ऋषि कुमार गुप्ता को अनुकंपा नियुक्ति मिली, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

बड़े भाई ने न केवल घर की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि प्रतिभा को हर समय प्रेरित किया

Pratibha did Top in District:  बड़े भाई ने न केवल घर की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि प्रतिभा को हर समय प्रेरित करते रहे। उनका यह निरंतर मार्गदर्शन और हौसला प्रतिभा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा।

विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा ने प्रतिभा का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रतिभा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह आगे चलकर NEET परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।

कठिन परिस्थितियाँ कभी भी लक्ष्य के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं….. यदि मेहनत, लगन सच्चा हो

Pratibha did Top in District:  उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियाँ कभी भी लक्ष्य के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं, यदि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सच्चा हो।

 प्रतिभा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।

Pratibha did Top in District: उनकी सफलता यह स्पष्ट संदेश देती है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

  • बलरामपुर संवादाता आनन्द चौरसिया

Read More :  ज्येष्ठ कृष्ण की प्रतिपदा तिथि पर देवर्षि नारद जन्मोत्सव, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय