बंगाल: बहरामपुर में चुनावी रंजिश के चलते परिवार पर हमला, अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

0
5
bangal
bangal

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। bangal : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में चुनावी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला हुआ है। बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

Table of Contents

परिवार पर हमले के बाद घटनास्थल का दौरा किया

bangal : बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने परिवार पर हमले के बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने कहा, “रात में खाने के समय उन्हें एक फोन कॉल आई थी। एक महिला फोन पर रो रही थी और उसने बताया कि परिवार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। घर में तोड़फोड़ की है।

बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की गई

bangal : बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की गई और एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, “चुनाव के समय परिवार के एक सदस्य ने उनकी मदद की थी। वे वोटिंग के दौरान हार थककर एक जगह बैठ गए थे।

पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए

bangal : वहां एक व्यक्ति ने मुझे पसीने से भीगा देखकर पंखा लगाया था। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसी व्यक्ति के परिवार पर हमला किया है।” साथ ही उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यहां गुंडों का आतंक है। स्थानीय पुलिस को उन लोगों की जानकारी है।

रोजाना शराब पीकर और हथियार लेकर हमला बोलते

bangal : ये लोग रोजाना शराब पीकर और हथियार लेकर किसी न किसी जगह हमला बोलते हैं।” अधीर रंजन चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम बैठे नहीं रहेंगे। जहां भी सत्तापक्ष की गुंडागर्दी, लोगों के साथ अन्याय या हिंसा होगी, वहां हम खुद पहुंचेंगे। उन्होंने आगे कहा, “हम यह बात चुनाव से पहले भी कही थी। आज भी उसी बात पर अडिग है।

bangal : घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे

bangal : हम इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो अगले एक-दो दिन में स्थानीय पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।” –आईएएनएस डीसीएच/


Read Moreअमेरिका : व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित निकाला


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)