Aari Tutari : राधिके तूने काहे को बांसुरी बजाई !

न्यूज डेस्क/ by kuldeep shukla

Aari Tutari
Aari Tutari

आरी तुतारी व्यंग ( घुरवा के माटी ) | Aari Tutari :  छत्तीसगढ़ को भगवान राम का मामा का राज माना गया है। भांजा, छोड़िए भांजियो को भी यहां के मामा पैर नही छूने देते है। राम के ननिहाल में एक महिला का थोड़े समय पहले चुनावी दौरे में आगमन हुआ था। कांग्रेस के लिए राम लला और फैजाबाद से अयोध्या में बना राम मंदिर गले की हड्डी बन गई है।

ट्रस्ट वालो ने बुलाया तो गए नही ,और अगर पार्टी का कोई व्यक्ति चला गया /गई तो मौका खोजने लगे। ऐसी ही एक महिला जो लड़ सकती है राम लला के दर्शन कर आई। मौका लगा राम के ननिहाल में आने का तो आ भी गई। उनको क्या पता था कि राम के ननिहाल में रावण भी रहते है।


यह भी पढ़ें: Red Fort : लाल किले के गढ़ में सिक्योरिटी फ़ोर्स की सर्जिकल स्ट्राइक, मुठभेड़ में 29 नक्सलियों ढेर, 25 लाख का इनामी कमांडर मारा गया


 

रावण, जाति से ब्राह्मण था,पर कर्म उसके ब्राह्मण के नही थे। छत्तीसगढ़ में भी कुछ ब्राह्मण है जिनके कर्म ब्राह्मणों के समान नहीं है। बस फिर क्या था, राधा को सीता मानकर हरकते, रावण जैसा करने लगे। किसी भी पार्टी की महिला का सम्मान करना पार्टी के पुरुषो का धर्म होता है लेकिन छत्तीसगढ़ में कुछ दुशील लोग भी है।

पूरे देश में छत्तीसगढ़ को बदनाम कर डाले। राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ राज्य स्तर के प्रवक्ता का व्यवहार अत्यंत ही दुर्भावनापूर्ण रहा। मामला सार्वजनिक हुआ तब वैसा ही कसम खाने लगे जैसा साढ़े पांच साल पहले गंगा जल हाथ में रख शराबबंदी की कसम खाए थे।


यह भी पढ़ें: BJP exposed : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 350 करोड़ का आयुष्मान घोटाला उजागर


 

रोटी फिल्म का एक गाना बड़ा मशहूर हुआ था “यार हमारी बात सुनो, ऐसा एक इंसान चुनो, जिसमे पाप न किया हो जो पापी न हो”। कोई भी व्यक्ति पाप करने के बाद घर में स्वीकार नहीं करता सार्वजनिक रूप से कैसे स्वीकार कर लेगा! राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी में न्याय में जानबूझ कर किए जा रहे देरी से समझ लिया कि राम लला से बाहरी दिखावा करने वालो का अंतकरण साफ नही है। मन में पाप भरा हुआ है।

नियम से राज्य के प्रवक्ता को निलंबित कर जांच में देर कर देना था लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का नशा अभी तक नही उतरा है। शराब का घोटाला ऐसे ही सिरदर्द बना हुआ है उस पर भी पीने पिलाने का हल्ला मच रहा है।जमाना बहुत खराब है दुशील कुमार।

(This report has been auto-generated from “indiawriters.co.in” . Courtesy of “indiawriters.co.inDainik hind mitra  holds no responsibility for its content.)

Buy an annual Dainik hind mitra  Membership to support independent journalism and get special benefits.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here