आरी तुतारी व्यंग; कुलदीप शुक्ला । aari tutari jod tod engineering : बिहार की राजनीति का इतिहास उठाकर देखिए, तो यह किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा। कभी गठबंधन की सरकार, कभी समर्थन वापसी का खेल यहां सत्ता की कुर्सी स्थिर कम और घूमती ज्यादा नजर आई है। कुछ नेताओं ने जरूर बिना ज्यादा उथल-पुथल के सरकार चलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सत्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।
“जोड़-तोड़” की कला में पीएचडी कर चुकी बीजेपी
aari tutari jod tod engineering : अब ताज़ा घटनाक्रम में ऐसा लग रहा है कि “जोड़-तोड़” की कला में पीएचडी कर चुकी बीजेपी ने आखिरकार बिहार की सत्ता का किला अपने नाम कर ली है। सालों तक “सपोर्टिंग रोल” निभाने के बाद, अब पार्टी “लीड रोल” के लिए तैयार है वो भी पूरे आत्मविश्वास के साथ।
जीत चुनावी मैदान से ज्यादा ‘मैनेजमेंट’ के मैदान में हासिल की गई
aari tutari jod tod engineering : राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह जीत चुनावी मैदान से ज्यादा ‘मैनेजमेंट’ के मैदान में हासिल की गई है। विपक्ष जहां इसे लोकतंत्र की जिम्नास्टिक बता रहा है, वहीं बीजेपी इसे रणनीति और स्थिरता का नया मॉडल बता रही है।
बिहार की राजनीति एक बार फिर नया मोड़
aari tutari jod tod engineering : अब देखना दिलचस्प होगा कि जो सत्ता अब तक जोड़-तोड़ के सहारे बनी है, क्या वह बिना किसी दबाव के लंबे समय तक टिक पाएगी या फिर बिहार की राजनीति एक बार फिर नया मोड़ लेगी। कुल मिलाकर, बिहार में राजनीति का यह नया अध्याय कमल के खिलने से ज्यादा, समीकरणों के खिलने की कहानी बयां कर रही है।
सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
aari tutari jod tod engineering : बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह पटना स्थित लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया।
श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में आपके ऊर्जावान नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को… pic.twitter.com/RpnA7L7LDu
— BJP SC MORCHA भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा (@BJPSCMorcha) April 15, 2026
विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, वहीं बड़ी संख्या में समर्थकों की भी भीड़ देखने को मिली। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है। अब सबकी नजरें इस नई टीम के कामकाज और आने वाले राजनीतिक फैसलों पर टिकी हैं।
Read More : आरी तुतारी : नौ दिन चले अढ़ाई कोस: तलाश अब भी अधूरी; ऑपरेशन मुस्कान जारी है, पर जवाब अब भी लापता है
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार













