COVID-19 Updates: CG में 6153,रायपुर में 1859और रायगढ़ में 949 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि, वहीं 4083 मरीज़ डिस्चार्ज हुए, 05 लोगों की मौत

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में आज 6153 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 5 मरीज की मौत हुई है। वहीं 4083 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। बता दें कि आज 60 हजार 257 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 30862 हो गई है। जिसमें 6153 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 10.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है, रायपुर में कोरोना के 1859 नए मरीजों की पुष्टि की गई।