ब्राह्मण समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिपणी को लेकर समाज में रोस व्याप्त …..नंदकुमार बघेल के ऊपर fir करने की मांग की….सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया गया…

रायपुर.

ब्राह्मण समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिपणी करने के विरोध मे आज राजधानी रायपुर के डंगनिया, दीनदयाल उपाध्याय नगर के विप्रजनों द्वारा डीडी नगर थाना का घेराव किया गया |  नंदकुमार बघेल के खिलाफ fir करने की मांग की गई । थाना प्रभारी ने विप्रजनों को राजनीतिक दबाव के चलते प्रकरण की जांच के पश्चात fir दर्ज करने की बात कही । WhatsApp Image 2021 09 03 at 9.47.35 PM

इसके पश्चात विप्रजनों के द्वारा लगभग 100 से 150 की संख्या में गोल चौक रोहाणीपुरम में नंदकुमार बघेल का सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया गया। ब्राह्मण समाज ने fir दर्ज न करने पर एसपी के पास ज्ञापन देने की बात कही है। नंदकुमार बघेल के इस प्रकार ब्राह्मणों के विरुद्ध बयान से पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज में रोस व्याप्त है। नंदकुमार बघेल के इस प्रकार ब्राह्मणों के विरुद्ध बयान को लेकर कुछ दिन पहले और पूर्व में भी इस तरह की आपत्तिजनक बाते सोशल मिडिया के जरिये सामने आचुकी है जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज में रोस व्याप्त है।