16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) के दूसरे दिन साइंस कॉलेज ग्राउंड में उमड़ा उद्योग जगत

16th National STeel and Power Expo
16th National STeel and Power Expo

रायपुर: 16th National STeel and Power Expo: साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में चल रहे 16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) के दूसरे दिन आज औद्योगिक उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उरला इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, रायपुर के विशेष सहयोग से आयोजित इस चार दिवसीय (27 से 30 नवम्बर 2026) भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी में दूसरे दिन व्यापारिक आगंतुकों, इंजीनियरों, प्लांट हेड, प्रोक्योरमेंट अधिकारियों और उद्यमियों की भारी आवाजाही दर्ज की गई।

लाइव डेमोंस्ट्रेशन और आधुनिक तकनीकों पर विशेष फोकस

16th National STeel and Power Expo: प्रदर्शनी के दूसरे दिन अधिकांश स्टॉलों पर मशीनों और उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण बना रहा। स्टील, पावर, सीमेंट, माइनिंग और हेवी इंजीनियरिंग क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और ऊर्जा-कुशल समाधानों की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से परखा।

प्रदर्शकों के अनुसार, पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन गंभीर व्यावसायिक पूछताछ (बिज़नेस इन्क्वारीज) और तकनीकी चर्चाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

16th National STeel and Power Expo: बी2बी संवाद और वेंडर डेवलपमेंट को मिली गति

एक्सपो के दूसरे दिन बी2बी बिजनेस मीटिंग्स और वेंडर डेवलपमेंट गतिविधियों ने जोर पकड़ा। बड़े औद्योगिक समूहों की क्रय (प्रोक्योरमेंट) टीमों ने स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, डीलर्स, वितरकों, स्टॉकिस्ट्स और सिस्टम इंटीग्रेटर्स के साथ सीधे संवाद कर भविष्य की आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चैन) और नए करारों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। यह मंच क्षेत्रीय एमएसएमई इकाइयों को बड़े उद्योगों से जोड़ने में सेतु का कार्य कर रहा है।

एमएसएमई उद्यमों और स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा अवसर

16th National STeel and Power Expo: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई मिनिस्ट्री) से अनुमोदित इस प्रदर्शनी में पीएमएस योजना के माध्यम से मिल रही वित्तीय सहायता का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु उद्यम और स्टार्टअप्स अपनी नवाचारी तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग के साथ-साथ मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता एवं हैदराबाद जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से आए 100 से अधिक प्रदर्शक अपने 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों के साथ यहाँ मौजूद हैं।

₹150 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसरों की उम्मीद

16th National STeel and Power Expo: प्रदर्शनी में रखे गए उत्पादों एवं मशीनरी का कुल अनुमानित मूल्य ₹50 करोड़ से अधिक है, वहीं इस आयोजन के माध्यम से आगामी एक वर्ष में ₹150 करोड़ से अधिक के व्यावसायिक सौदे और नए अवसर सृजित होने का अनुमान है।

अपने पिछले 15 संस्करणों में 4,000 से अधिक प्रदर्शकों और 90,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों का विश्वास जीत चुका यह एक्सपो मध्य भारत के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे रहा है।

प्रदर्शनी में उपलब्ध प्रमुख औद्योगिक श्रेणियाँ

16th National STeel and Power Expo: दूसरे दिन जिन प्रमुख उत्पादों और समाधानों पर आगंतुकों की सर्वाधिक रुचि देखी गई, उनमें शामिल हैं

  • इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम्स एवं एआई आधारित समाधान
  • गियर्स, मशीन टूल्स एवं कटिंग टूल्स
  • बियरिंग्स एवं स्विचगियर्स
  • आधुनिक वेल्डिंग इक्विपमेंट
  • पावर टूल्स, हैंड टूल्स एवं मेंटेनेंस टूल्स
  • वैज्ञानिक एवं प्रयोगशाला उपकरण
  • प्री-इंजीनियर्ड मैटेरियल्स एवं मटेरियल हैंडलिंग सॉल्यूशंस
  • औद्योगिक सुरक्षा उपकरण
  • सौर ऊर्जा समाधान एवं अन्य नवीन औद्योगिक सेवाएँ

सप्ताहांत (रविवार व सोमवार) पर और अधिक भीड़ की उम्मीद

16th National STeel and Power Expo: आयोजक संस्था इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. अग्रवाल (राजकुमार अग्रवाल) ने दूसरे दिन के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ और मध्य भारत का औद्योगिक क्षेत्र नई तकनीकों और विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों—विशेषकर रविवार अवकाश के दिन—व्यापारिक आगंतुकों, तकनीकी छात्रों और उद्यमियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है।

16th National STeel and Power Expo: निःशुल्क प्रवेश एवं डिजिटल पंजीकरण 

प्रदर्शनी 30 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक सभी आगंतुकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क खुली रहेगी।

त्वरित प्रवेश और सुगम अनुभव के लिए आगंतुक https://visitorreg.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जहाँ पंजीकरण के तुरंत बाद एआई द्वारा तत्काल पोस्टर (इंस्टेंट एआई पोस्टर) बनाने की विशेष सुविधा भी दी जा रही है।

Read More :  बिसलेरी के पानी पर बड़ा सवाल: पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी