मंगल का दुर्लभ गोचर बढ़ा सकता है वैश्विक तनाव, युद्ध और भू-राजनीतिक संघर्षों को लेकर ज्योतिषीय विश्लेषण

0
0
mangal ka durlabh gochar
mangal ka durlabh gochar

अध्यात्म;13 नवम्बर । mangal ka durlabh gochar : ग्रहों की बदलती चाल का असर दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव वैश्विक घटनाओं, राजनीतिक उथल-पुथल और सत्ता संघर्षों को प्रभावित कर सकते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मंगल की असामान्य चाल आने वाले महीनों में वैश्विक घटनाक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Table of Contents

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश

mangal ka durlabh gochar :  मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, वक्री होकर कर्क राशि में जाना और फिर मार्गी होकर सिंह में लौटना करीब आठ महीने का विशेष गोचर बना रहा है। ज्योतिषाचार्य सिद्धांत सहगल के अनुसार, मेदिनी ज्योतिष में मंगल को युद्ध, सैन्य शक्ति और सत्ता संघर्ष का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर को दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, सीमा विवाद और राजनीतिक अस्थिरता के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्योतिष की दृष्टि से मंगल का सामान्य ग्रह परिवर्तन नहीं

mangal ka durlabh gochar : ज्योतिष की दृष्टि से मंगल का ऐसा असामान्य गोचर केवल सामान्य ग्रह परिवर्तन नहीं है। मंगल युद्ध, सैन्य शक्ति, आक्रामकता, सत्ता संघर्ष, सीमा विवाद, हिंसा और सामरिक गतिविधियों का कारक है। जब उसका गोचर सामान्य गति से हटकर इस प्रकार जटिल हो जाता है, तो उसके प्रभाव भी कई स्तरों पर दिखाई दे सकते हैं।

दुनिया के अनेक हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव और अधिक गंभीर रूप ले सकते

mangal ka durlabh gochar :  इस अवधि में दुनिया के अनेक हिस्सों में पहले से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं। कुछ देशों में सत्ता संघर्ष, सैन्य गतिविधियों में तेजी, सीमा विवाद, आंतरिक अस्थिरता और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकते हैं।

सत्ता प्रतिष्ठा से जुड़े संघर्षों को नया आयाम दे सकता

mangal ka durlabh gochar :  विशेष रूप से वे देश, जो पहले से युद्ध या कूटनीतिक तनाव की स्थिति में हैं, उनके लिए यह गोचर संवेदनशील हो सकता है। मंगल का कर्क में नीच राशि में जाना और फिर सिंह में वापस आना आक्रामकता, भावनात्मक प्रतिक्रियाओं तथा सत्ता प्रतिष्ठा से जुड़े संघर्षों को नया आयाम दे सकता है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक स्थिरता के संदर्भ में विशेष अध्ययन की मांग

mangal ka durlabh gochar : ज्योतिष में ग्रहों के केवल राशि परिवर्तन को नहीं, बल्कि उनकी गति, वक्री अवस्था, नक्षत्र और अन्य ग्रहों के साथ संबंधों को भी गंभीरता से देखा जाता है। इसलिए मंगल का यह लगभग आठ महीने का असामान्य गोचर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक स्थिरता के संदर्भ में विशेष अध्ययन की मांग करता है।

वैश्विक शक्ति संतुलन को समझने का भी

mangal ka durlabh gochar : आने वाले समय में दुनिया के राजनीतिक और सामरिक घटनाक्रमों पर इस गोचर की संभावित छाप दिखाई दे सकती है। यह समय केवल ग्रहों की चाल देखने का नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन को समझने का भी है।


Read More : मध्य प्रदेश में नए जिले और संभाग बनाने की तैयारी, नागदा, चाचौड़ा और पिपरिया को जिला बनाने की मांग