रायपुर; 10 नवंबर । raipur me apradhiyon par police : रायपुर कमिश्नरेट के गठन के बाद पहली दीपावली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। होली, गणेशोत्सव, नवरात्रि और दशहरा के बाद धनतेरस एवं लक्ष्मी पूजा के दौरान भी पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। त्योहारों के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना या गंभीर आपराधिक वारदात की सूचना नहीं मिली। इसे लेकर रायपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।
नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता
raipur me apradhiyon par police : इस अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों के काफी पहले से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं। संभावित भीड़, यातायात के दबाव एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था के तहत कार्रवाई
raipur me apradhiyon par police : त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट द्वारा लगातार प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की जाती रहीं। चाकूबाजी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध रूप से चाकू एवं अन्य हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर निगरानी
raipur me apradhiyon par police : गुंडा-बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की लगातार चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इन सतत प्रयासों से आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रही
raipur me apradhiyon par police : इस वर्ष धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपेक्षा से अधिक भीड़ एवं नागरिकों की भारी आवाजाही देखने को मिली। इसके बावजूद पुलिस की मुस्तैदी एवं बेहतर प्रबंधन के चलते बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही।
संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई
raipur me apradhiyon par police ka lagam : प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। लगातार पेट्रोलिंग, पैदल गश्त एवं सतत निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई तथा संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई।
त्योहारी भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए
raipur me apradhiyon par police ka lagam : त्योहारी भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों एवं व्यापारियों के आवागमन को सुगम बनाया गया।
महिला सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता
raipur me apradhiyon par police ka lagam : महिला सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार तत्काल दिशा-निर्देश देकर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया गया।
Read More : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री साय
















