बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग
Firing on Tiger Shroff: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, अभिनेता को गोली नहीं लगी है। उनके ड्राइवर के हाथ में चोट आई है और उनका इलाज जारी है। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके वहां से निकलते समय कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
Firing on Tiger Shroff: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख ने आईएएनएस को बताया कि वहां जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और काफी शोरगुल था। कई लोग व्लॉग बना रहे थे। पार्टी समाप्त होने के बाद लोग कार से निकलने लगे, तभी एक दुबला-पतला युवक वहां आया और फायरिंग करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शुरुआत में लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं। हालांकि, बाद में गोलीबारी की गंभीरता का एहसास हुआ। उन्होंने घटना के दौरान खून के धब्बे देखने का भी दावा किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप से बढ़ी जांच
Firing on Tiger Shroff: घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है। इसमें अनिल पंडित नाम का व्यक्ति कथित तौर पर खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता हुआ सुनाई देता है।
वायरल ऑडियो में टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने और अमरन सिंद्धू नाम के व्यक्ति का उल्लेख करने का दावा किया गया है। क्लिप में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी धमकी देने की बात सुनाई देती है।
Firing on Tiger Shroff:इसमें सलमान खान को भी धमकी दी गई है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि यदि सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
हालांकि, मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल, वायरल दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।
जांच के लिए 15 विशेष टीमें गठित
Firing on Tiger Shroff: मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए 15 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित सुरागों की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर जांच और पंचनामा की प्रक्रिया भी की गई। घटना से जुड़े लोगों को पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए जुहू पुलिस स्टेशन लाया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मिलने मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पहुंचे
मुंबई, महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मिलने मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पहुंचे। https://t.co/POyAbCqtBI
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 18, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस आयुक्त से ली जानकारी
Firing on Tiger Shroff: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ से भी फोन पर बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और अभिनेता को चिंता नहीं करने का भरोसा दिलाया।
Firing on Tiger Shroff: फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाना है।
Read More : माँ बम्लेश्वरी के दर्शन को जा रहे पदयात्रियों की सेवा में जुटी ‘स्पर्श एक कोशिश’
















