रायपुर में ATM-बैंक में सेंधमारी की कोशिश नाकाम,आमानाका पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0
4
raipur me ATM bank
raipur me ATM bank

रायपुर; 9 अक्टूबर । raipur me ATM bank : रायपुर में चोरी के इरादे से एटीएम मशीन और बैंक के लॉकर में तोड़फोड़ करने के मामले में आमानाका पुलिस ने आरोपी पंकज ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टाटीबंध चौक स्थित इंडिया वन एटीएम और चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक की शाखा को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की गई। 

raipur me ATM bank :  यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास

raipur me ATM bank :  पुलिस के अनुसार, इंडिया वन पेमेंट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी संचालित करने वाले प्रार्थी नमन वोरा ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात टाटीबंध चौक स्थित अग्रवाल होटल के पास लगे इंडिया वन एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी के उद्देश्य से तोड़फोड़ की थी।

raipur me ATM bank :  इस दौरान एटीएम की स्क्रीन, सेफ लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र और मशीन के अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोपी ने एटीएम में लगी यूपीएस बैटरी चोरी करने का भी प्रयास किया था। इस मामले में आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 317/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 305(ए), 324(2) और 62 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

यूनियन बैंक के लॉकर और अन्य सामान में की तोड़फोड़

raipur me ATM bank :  दूसरी घटना चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। बैंक प्रबंधक गणेश मिश्रा के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे बैंक बंद किया गया था। अगले दिन 6 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचे तो शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्वार पर लगे ताले टूटे मिले और शटर क्षतिग्रस्त था।

raipur me ATM bank :  सूचना मिलने पर बैंक पहुंचे प्रबंधक ने पाया कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय ताला तोड़कर और खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त कर बैंक में प्रवेश किया था। अंदर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स और टेबल की दराजों को नुकसान पहुंचाया गया था। कंप्यूटर स्क्रीन और मॉनिटर भी क्षतिग्रस्त मिले। इसके अलावा कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम के लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 336/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप जब्त

raipur me ATM bank :  दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज ध्रुव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस दोनों घटनाओं के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया आरोपी

raipur me ATM bank :  एटीएम मशीन और यूनियन बैंक में तोड़फोड़ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

raipur me ATM bank :  जांच के दौरान डीडी नगर निवासी पंकज ध्रुव को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एटीएम मशीन और यूनियन बैंक की शाखा में नगदी चोरी के उद्देश्य से तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप जब्त कर लिया है।

 


Read More : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार