छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

0
2
chhattisgarh police vibhag
chhattisgarh police vibhag

रायपुर; 9 अक्टूबर । chhattisgarh police vibhag : छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित 18 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Table of Contents

अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

chhattisgarh police vibhag : झा अमनकुमार रमनकुमार (आईपीएस 2021) को पुलिस अधीक्षक (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत थे।

 अजय कुमार (आईपीएस 2021) को पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर पदस्थ थे।

आकाश श्री श्रीमाल (आईपीएस 2021) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वे भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत थे।

chhattisgarh police vibhag : अक्षय प्रमोद सबद्रा (आईपीएस 2021) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाया गया है। वे नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) थे।

chhattisgarh police vibhag : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

chhattisgarh police vibhag : आकाश कुमार शुक्ला (आईपीएस 2021) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वे एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत थे।

रोहित कुमार शाह (आईपीएस 2021) को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है। वे सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) थे।

रविन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस 2021) को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वे बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर कार्यरत थे।

chhattisgarh police vibhag : धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (आईपीएस 2021) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कांकेर बनाया गया है। वे जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

 ईशु अग्रवाल (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर नगरीय क्षेत्र के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त थे।

chhattisgarh police vibhag : मयंक मिश्रा (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), सुकमा पदस्थ किया गया है। वे रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक थे।

वैशाली जैन (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जगदलपुर बनाया गया है। वे राजनांदगांव में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं।

 विमल कुमार पाठक (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर पदस्थ किया गया है। वे कोरबा जिले के दर्री में नगर पुलिस अधीक्षक थे।

chhattisgarh police vibhag : हर्षित मेहर (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कोंडागांव बनाया गया है। वे दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

राहुल बंसल (आईपीएस 2022) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), बीजापुर पदस्थ किया गया है। वे अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक थे।

 अंशिका जैन (आईपीएस 2022) को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वे बिलासपुर में प्रशिक्षु के रूप में पदस्थ थीं।

chhattisgarh police vibhag : साकोर मानसी नानाभाऊ (आईपीएस 2023) को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है। वे रायपुर में प्रशिक्षु थीं।

आदित्य कुमार (आईपीएस 2024) को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव बनाया गया है। वे राजनांदगांव में प्रशिक्षु के रूप में पदस्थ थे।

 प्रतीक बंसोड़े (आईपीएस 2024) को नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर नियुक्त किया गया है। वे कांकेर में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस व्यवस्था में बदलाव

chhattisgarh police vibhag : इस प्रशासनिक फेरबदल में वर्ष 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय के विभिन्न विभागों के साथ बस्तर संभाग के जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, वर्ष 2022, 2023 और 2024 बैच के अधिकारियों की नगरीय पुलिस व्यवस्था में भी पदस्थापना की गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी अपने संबंधित जिले में पदस्थ वरिष्ठतम अधीनस्थ अधिकारी को कार्यभार सौंपकर तत्काल कार्यमुक्त होंगे।  

 


Read More : रायपुर में पहली बार भारत-जिम्बाब्बे महिला टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे तीन टी-20 मुकाबले


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार