इंडिया-जिम्बाब्वे टी-20 मैच की तैयारियों की समीक्षा; ओवररेटिंग रोकने और सुगम आवाजाही पर जोर

0
4
India Zimbabwe T20
India Zimbabwe T20

रायपुर, 09 अक्टूबर । India Zimbabwe T20 : राजधानी रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 मुकाबलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही दर्शकों को सामान निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने तथा ओवररेटिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

Table of Contents

प्रशासन की एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए

India Zimbabwe T20 :  उन्होंने कहा कि मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। प्रशासन की एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। आपदा के समय क्या किया जाए, इसकी कार्ययोजना पहले से तैयार रखें।

India Zimbabwe T20 :  इंडिया-जिम्बाब्वे टी-20 मैच की तैयारियों की समीक्षा; ओवररेटिंग रोकने और सुगम आवाजाही पर जोर

इंडिया-जिम्बाब्वे टी-20 मैच: पुख्ता इंतजाम के निर्देश

India Zimbabwe T20 :  डॉ. सिंह ने कहा कि आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए तथा जिला सेनानी से समन्वय स्थापित कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए। सभी दर्शकों की सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित की जाए और मेडिकल सुविधा का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए।

ऑनलाइन माध्यम से टिकट की बिक्री

India Zimbabwe T20 :  क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार केवल ऑनलाइन माध्यम से टिकट की बिक्री की जा रही है। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर से टिकटजिनी (Ticketgenie) मोबाइल ऐप के माध्यम से शुरू होगी। प्रत्येक उपयोगकर्ता अधिकतम छह टिकट खरीद सकेगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन टिकटों की बिक्री नहीं होगी।

India Zimbabwe T20 :  ऑनलाइन बुकिंग पूरी होने के बाद दर्शकों को ऐप पर डिजिटल टिकट या क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा। मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को गेट पर क्यूआर कोड दिखाना अनिवार्य होगा।

क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

India Zimbabwe T20 :  बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा खलखो, रायपुर ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा, एडीएम उमाशंकर बंदे, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ एवं बीसीसीआई के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Read More : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार