नासिक, 19 सितंबर (आईएएनएस)। sinhasth mahakumbh : सिंहस्थ महाकुंभ के शुभारंभ की तैयारियों के तहत 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर नासिक में कुंभ मेला प्रशासन और कुंभ मेला प्राधिकरण की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पालकमंत्री एवं कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया
sinhasth mahakumbh : बैठक में साधु-संतों, महंतों, विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण की तैयारी तेज
sinhasth mahakumbh : कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग, आपातकालीन व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण के लिए दो प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं। नासिक में रामकुंड घाट और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त कुंड, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से जुड़े क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ध्वजारोहण
sinhasth mahakumbh : मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर नासिक और त्र्यंबकेश्वर में एक ही समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर एक साथ होने वाला यह कार्यक्रम सिंहस्थ महाकुंभ के औपचारिक शुभारंभ का महत्वपूर्ण चरण होगा। उन्होंने बताया कि एक स्थान पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से ध्वजारोहण होने की योजना है, जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के नेता रहेंगे उपस्थित
sinhasth mahakumbh : इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के कई नेता भी उपस्थित रहेंगे। ज़्यादा जानें डिजिटल मार्केटिंग सिटी गाइड खोजें क्रिकेट बैठक में गिरीश महाजन ने संबंधित अधिकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साधु-संतों और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश
sinhasth mahakumbh : साथ ही, अधिकारियों को दोनों आयोजन स्थलों पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, पार्किंग और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
कुंभ की तैयारियों को औपचारिक गति मिलने की उम्मीद
sinhasth mahakumbh : बैठक में यह भी माना गया कि 31 अक्टूबर का ध्वजारोहण सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। नासिक और त्र्यंबकेश्वर में एक ही समय पर होने वाले कार्यक्रम के साथ कुंभ की तैयारियों को औपचारिक गति मिलने की उम्मीद है ।
Read More : ‘बिग बॉस’ में ‘वीकेंड के वार’ पर बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, उतारी शर्ट और ट्रोलर्स को दिया जवाब
















