मुंगेली 15 सितम्बर । pm modi ke janamdin : मुंगेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और ‘सेवा दिवस’ के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुंगेली में दीपों से गूंजा सेवा का संदेश
pm modi ke janamdin : कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से हुआ, जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाए। इस दौरान परिसर में बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके पश्चात मुंगेली के कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्य समारोह में लाभार्थियों संग ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।

भावुक हुए लाभार्थी, साझा किए अनुभव
pm modi ke janamdin : समारोह में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री जी के प्रति गहरा आभार जताया। पक्के मकान की सौगात मिलने पर लाभार्थियों का एक ही सुर गूँज उठा— “जिसने जीवन को सँवारा है, उसे आशीर्वाद हमारा।”
एक पक्का घर केवल ढांचा नहीं, सुरक्षा और स्वाभिमान का आधार
pm modi ke janamdin : कम्युनिटी हाल मे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ महज एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उन लाखों परिवारों के अटूट विश्वास, स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्हें योजना के माध्यम से स्थायी छत और सामाजिक सम्मान मिला है।
पक्का मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं होता
pm modi ke janamdin : छत्तीसगढ़ से अपने आत्मीय जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं कच्चे और असुरक्षित घरों की तकलीफों को देखा है। पक्का मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं होता, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, महिलाओं की गरिमा और बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव होता है।”
आवास योजना को समग्र विकास से जोड़ा गया
pm modi ke janamdin : उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आवास योजना को समग्र विकास से जोड़ा गया है। आज पक्के घर के साथ-साथ उज्ज्वला योजना, बिजली, नल-जल और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सीधे परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। साथ ही, महिलाओं के नाम पर मकान का स्वामित्व देकर केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
pm modi ke janamdin : कार्यक्रम के इस अवसर पर इनकी गरिमामयी उपस्थिति रही वरिष्ट विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, कमल सिंह परिहार सहित मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Read More : पीएम मोदी करेंगे 20वें रोजगार मेले का शुभारंभ, 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी















