प्रयागराज; 12 सितम्बर । bank karmiyon ki hadtaal : प्रयागराज में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (UFBU) के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी और कर्मचारी काम से दूर रहे, जिससे सभी शाखाएं बंद रहीं। बैंकिंग कार्य न होने से ग्राहकों की परेशानी भी हुई।
हड़ताल से 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेन-देन प्रभावित
bank karmiyon ki hadtaal : विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन (UFBU) के आह्वान पर सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। बैंकों में ताले लटकते रहे और बाहर अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी की। यूनियन नेताओं के अनुसार, हड़ताल के कारण प्रयागराज में करीब 300 से 400 करोड़ रुपये का व्यापारिक और बैंकिंग लेन-देन प्रभावित हुआ।
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई की विसंगतियां दूर करने की मांग
bank karmiyon ki hadtaal : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रयागराज अंचल के उप महामंत्री मणींद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई (PLI) में विसंगति दूर करने और अन्य शेष मांगों के लिए हड़ताल की गई है। सभी शाखाएं और कार्यालय बंद हैं। ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं।
बैंक कर्मियों की हड़ताल को केंद्रीय श्रमिक संगठनों का समर्थन
bank karmiyon ki hadtaal : बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस झलवा और एमजी मार्ग सिविल लाइंस स्थित बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं। कर्मचारी हितों की रक्षा व बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। वहीं, पीएनबी संगम पैलेस पर प्रदर्शन हुआ। पीएनबीपीईए यूपी के उप महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि आईबीए वादा करके उससे मुकर गई।
bank karmiyon ki hadtaal : अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल होगी । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन अंचल के उपमहामंत्री कामरेड मणींद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर कॉमरेड विवेक महेंद्र, कामरेड हितेश कुमार, पूर्व उप महामंत्री कॉमरेड एससेन गुप्ता, कामरेड आशाराम, कामरेड अश्विनी द्विवेदी, कॉमरेड सुधीर मिश्र उपस्थित रहे।
बैंक हड़ताल में कई प्रमुख बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल
bank karmiyon ki hadtaal : हड़ताल में स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सेंट्रल बैंक की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों के सदस्य शामिल हैं। इस दौरान सहायक महामंत्री विवेक महेंद्र, हितेश कुमार, शिवम श्रीवास्तव, शम्भू प्रसाद गर्ग, अजीत मिश्र, सुनील यादव, रीना सिंह, प्रिया त्रिपाठी, शिवाल साहू, मिताली उपाध्याय, अपूर्ण पाण्डेय आदि ने शामिल होकर एकजुटता दिखाई।
Read More : SECR के तीरंदाजों ने बढ़ाया रेलवे का मान, 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक पर कब्जा
















