पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव

0
3
puri station
puri station

रायपुर;22 अगस्त । puri station : ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के अपग्रेडेशन कार्य के कारण दिनांक 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक कुछ ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

Table of Contents

अंतिम स्टेशन में अस्थायी बदलाव

puri station : यात्रियों की सुविधा एवं संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ;निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों के संचालन को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों के निर्धारित प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है।

puri station : रेलवे द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार, कुछ ट्रेनों की यात्रा पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी, जबकि पुरी से चलने वाली कुछ ट्रेनों को मालतीपाटपुर स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत कुल 12 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

puri station : पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव

puri station : मालतीपाटपुर में यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेनें

(1) गाड़ी संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

(2) गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस — 26 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर शाम 6:30 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

( 3) गाड़ी संख्या 22909 वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस — 29 अगस्त से 17 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

(4) गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर सुबह 9:40 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

(5) गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस — 28 अगस्त से 17 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर सुबह 7:50 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

(6) गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 19 अक्टूबर 2026 तक तय दिनों में मालतीपाटपुर स्टेशन पर दोपहर 2:25 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

puri station : मालतीपाटपुर से शुरू होने वाली ट्रेनें

(1) गाड़ी संख्या 12146 (पुरी-एल टी टी एक्सप्रेस) 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 21.50 बजे।

(2) गाड़ी संख्या 20918 (पुरी-इंदौर एक्सप्रेस) 27 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 00.40 बजे।

(3) गाड़ी संख्या 22910 (पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस) 30 अगस्त से 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 00.40 बजे ।

(4) गाड़ी संख्या 20472 (पुरी- श्री गंगानगर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 06.50 बजे।

(5) गाड़ी संख्या 22974 (पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस) 29 अगस्त से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 11.25 बजे।

(6) गाड़ी संख्या 12994 (पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस) 31 अगस्त से 19 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर 19.55 बजे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की

puri station : रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के स्टेशन और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।


Read Moreपुणे में डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो आयोजित