छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

chhattisgarh sadak hadson
chhattisgarh sadak hadson

धमतरी, 21 जून । chhattisgarh sadak hadson : छत्तीसगढ़ के कोरबा और धमतरी जिलों में हुए अलग-अलग दर्दनाक सड़क एवं औद्योगिक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और धमतरी जिलों में हुए इन हादसों में कहीं तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ट्रेलर लोगों के लिए काल बन गए, तो वहीं कोरबा की एक खदान में डंपर पलटने से एसईसीएल (SECL) के एक कर्मचारी की जान चली गई।

Table of Contents

पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी

chhattisgarh sadak hadson :  इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है। पहली घटना अंधियारखोर में हुई, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 18 वर्षीय दीपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कम उम्र में युवक की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया

chhattisgarh sadak hadson :  वहीं दूसरी घटना करिआम घाट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दोस्तों के साथ एक बारात से लौट रहा था। सफर के दौरान करिआम घाट के पास सभी लोग सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए रुके थे।

ट्रेलर ने युवक को जोरदार टक्कर 

chhattisgarh sadak hadson :  इसी दौरान घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान अमित पैकरा (उम्र लगभग 24 वर्ष) निवासी कोटमी खुर्द के रूप में हुई है।


Read More : बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.566 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार;, 75 हजार का मादक पदार्थ जब्त