जगदलपुर, 21 जून । bastar police : बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक महिला को 1.566 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के कब्जे से जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
bastar police : पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारापारा चर्च के पीछे गली में एक महिला सफेद प्लास्टिक के झोले में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
घेराबंदी कर 1.566 किलो गांजा के साथ महिला दबोची
bastar police : घेराबंदी कर पुलिस ने निशा बघेल (23 वर्ष) निवासी पनारापारा, जगदलपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 566 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला गांजा बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी और अवैध रूप से गांजा बेचने की बात स्वीकार की।
गांजा जब्त कर महिला को भेजा जेल, नशे के कारोबार पर पुलिस सख्त
bastar police : पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(बी) के तहत मामला दर्ज कर गांजा जब्त किया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया। बस्तर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More : पोषक तत्वों का खजाना “सीताफल” ( शरीफा ) फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण















