इसरो-एसडीएससी भर्ती अलर्ट: प्राइमरी टीचर समेत कई पदों पर भर्ती शुरू, 7 जुलाई अंतिम तिथि

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment
ISRO SDSC SHAR

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) ने टीजीटी (Trained Graduate Teacher) और प्राइमरी टीचर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 जून से 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Table of Contents

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: कुल पद

कुल 10 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • टीजीटी (गणित) – 1 पद
  • टीजीटी (विज्ञान) – 1 पद
  • टीजीटी (वर्क एक्सपीरियंस टीचर) – 1 पद
  • टीजीटी (तेलुगु) – 1 पद
  • प्राइमरी टीचर – 6 पद

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

टीजीटी (गणित/विज्ञान):

  • एनसीटीई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री (बीएड सहित) या निर्धारित समकक्ष योग्यता।
  • न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।

टीजीटी (वर्क एक्सपीरियंस टीचर):

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में स्नातक।
  • न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।

टीजीटी (तेलुगु):

  • तेलुगु मुख्य विषय के साथ स्नातक, या तेलुगु में बैचलर ऑफ ओरिएंटल लैंग्वेज (BOL), अथवा तेलुगु में स्नातकोत्तर डिग्री।

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: प्राइमरी टीचर:

  • 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट।
  • एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा।
  • अन्य निर्धारित पात्रताओं एवं कौशल का होना भी आवश्यक है।

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 से 35 वर्ष (पद के अनुसार)
  • आयु की गणना 7 जुलाई के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षा (जहां लागू)
  • दस्तावेज सत्यापन

वेतन

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹35,400 से ₹1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन शुल्क

  • आवेदन एवं प्रोसेसिंग शुल्क: ₹750
  • महिला, एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क में छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जून (सुबह 10 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई

ISRO SDSC SHAR Teacher Recruitment: इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना इसरो-एसडीएससी शार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More : दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल