‘मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का विश्वास खो चुके; सरकार में बढ़ी अंदरूनी खींचतान : दीपक बैज

0
4
mukhyamantri
mukhyamantri

रायपुर 19 जून । mukhyamantri : मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की अचानक हुई बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यह बैठक इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार आंतरिक कलह से जूझ रही है और मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं।

Table of Contents

मुख्यमंत्री निवास की बंद बैठक

mukhyamantri :  दीपक बैज ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से मंत्रिमंडल में फेरबदल और मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा लिया जायेगा। मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। कल इसी संबंध में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की अचानक बैठक बुलाई गयी तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंत्रियों के कामकाज की बातें हुई, कुछ मंत्रियों के काम काज पर असंतोष जताया गया। आधे से अधिक मंत्रियों के कामकाज असंतोषजनक पाये गये है।

‘मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री बदलिए’ कांग्रेस के दावे से गरमाई सियासत

mukhyamantri :  कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सरगुजा संभाग के दो मंत्री तथा एक उपमुख्यमंत्री के कामकाज पर तो बेहद नाराजगी सामने आई। इसके बाद अचानक तथा सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया ताकि मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सके लेकिन बताते है मंत्रियों ने इस्तीफा देने से मना कर दिया गया तथा मंत्रियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के कामकाज की समीक्षा करने की मांग की। मंत्रियों का कहना है मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बदला जाए।

प्रदेश में भाजपा का बड़ा वर्ग सरकार से नाराज

mukhyamantri : उन्होंने ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम अचानक नहीं हुआ है, प्रदेश में भाजपा का बड़ा वर्ग सरकार से नाराज है। विधायक सरकार से नाराज है और मंत्री अपने मुख्यमंत्री से नाराज है, कल की बैठक में यह खुलकर सामने आया। जनता ढाई साल के काम काज से सरकार से पहले ही नाराज है। किसान, युवा, कर्मचारी, महिला, सभी वर्ग के लोगों के साथ सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार, जनता के साथ-साथ अपने लोगों का भी भरोसा खो चुकी है।


Read More : दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल