ग्रेटर नोएडा, 13 जून 2026। Girl jumps from girls’ hostel in Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने हॉस्टल की इमारत से छलांग लगा दी।
Girl jumps from girls’ hostel in Noida: घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पारुल (19 वर्ष) पत्नी सौरभ चौधरी निवासी ग्राम बाफर, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पारुल नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थी।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हॉस्टल की बिल्डिंग से एक युवती ने छलांग लगा दी
Girl jumps from girls’ hostel in Noida: शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हॉस्टल की बिल्डिंग से एक युवती ने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की जान नहीं बचाई जा सकी और उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Girl jumps from girls’ hostel in Noida: घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
प्रारंभिक जांच में यह मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है।
मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है
Girl jumps from girls’ hostel in Noida: हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।
मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Girl jumps from girls’ hostel in Noida: पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। –आईएएनएस पीकेटी/डीकेपी
Read More : केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
















