
रायपुर, 14 मई 2026 । IPL 2026 RCB vs KKR: बारिश बद्धित मैच में रॉयल चैलेन्गेर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
IPL 2026 RCB vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए।
IPL 2026 RCB vs KKR: इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई।
कैमरून 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
रिंकू 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
A comfortable chase and #RCB back at the top of the table 🔝
The defending champions make it two wins in two games at their new home in Raipur 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @RCBTweets pic.twitter.com/ffMGKXUaoU
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
IPL 2026 RCB vs KKR: विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया
IPL 2026 RCB vs KKR: विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए।
इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया।
IPL 2026 RCB vs KKR: कोहली 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा। –आईएएनएस आरएसजी
Read More : पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, ‘ऊर्जा बचत’ अपील के बीच लिया गया फैसला















