भोपाल की ग्राम पंचायतों को शहरों जैसी सुविधाओं से किया जाएगा विकसित

0
4
Gram Panchayats Bhopal
Gram Panchayats Bhopal

भोपाल 9 मई । Gram Panchayats Bhopal : भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (जिला पंचायत भोपाल) की योजनाओं की समीक्षा की।

Table of Contents

शहर की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में मिले

Gram Panchayats Bhopal : कलेक्टर मिश्रा ने भोपाल की मॉडल ग्राम पंचायतों एवं टैक्स कलेक्शन में बेहतर कार्य करने सराहना करते हुए कहा कि भोपाल की ग्राम पंचायतों शहर के समान सुविकसित विकास की अवधारणा की कार्य योजना पर कार्य करने की आवश्यकता है। शहर की तरह ही सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में मिले, इस दिशा में ग्राम पंचायतों में भविष्य की योजना बनाकर कार्य किया जाए।

ग्राम पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जाए

Gram Panchayats Bhopal : इसके साथ ही स्वामित्व योजना के एसएसमेंट के साथ ग्राम पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जाए। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, स्कूल कैम्पस या को-लोकेशन में किया जाए। पेयजल, स्वच्छता एवं स्कूल ट्रांसपोटेशन की कार्य योजना एक से अधिक ग्राम पंचायतें, पायलेट प्रोजेक्ट वेस्ट पर शुरू करें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का सभी ग्राम पंचायतों में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

सीबीजी(CBG) उत्पादन से जोडऩा एक क्रांतिकारी कदम

Gram Panchayats Bhopal : नरवाई (फसल अवशेष) प्रबंधन को सीबीजी(CBG) उत्पादन से जोडऩा एक क्रांतिकारी कदम है, जो किसानों की आय बढ़ाने, प्रदूषण रोकने और मिट्टी की उर्वरता को बचाने का एक बेहतर मॉडल है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं विभागों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर पायलेट प्रोजेक्ट बनाकर कार्य योजना बनाएं। एनआरएलएम की बैंक सखी को बीमा के क्षेत्र में जोड़कर अतिरिक्त आय की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जल गंगा संवर्धन अभियान

Gram Panchayats Bhopal : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की जल संरचनाएं बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। ग्राम पंचायतों को वायोडायवरसिटी अधिकारों के क्रियान्वयन की आवश्यकता है यह पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

जिले के 222 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो की समीक्षा

Gram Panchayats Bhopal : समीक्षा के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने भोपाल जिले की 222 ग्राम पंचायतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं ‘जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाबों, नदियों कोलांश वाह्य नदी (अजनाल, हलाली) और बावडिय़ों का संरक्षण, गहरीकरण और सफाई कार्य नियत समय में पूर्ण किया जाए।

जल संचयन को बढ़ावा

Gram Panchayats Bhopal : कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह जनभागीदारी से जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने व्यापक अभियान बनाकर कार्य करें।

प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना

Gram Panchayats Bhopal : कलेक्टर मिश्रा ने भोपाल जिले की ग्राम पंचायतों की अनुकरणीय स्वयं के राजस्व संग्रहण में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की और इसको व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता वाहन एवं नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था करें।

ई-ग्रामस्वराज-पीएफएमएस के माध्यम से डिजिटल भुगतान

Gram Panchayats Bhopal : कलेक्टर ने जिला पंचायत भोपाल (फंदा और बैरसिया ब्लॉक) वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वयं का राजस्व बढाकर ? 5.15 करोड़ (लगभग) अर्जित करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। योजनाओं की समीक्षा में 99.85 प्रतिशत जीपीडीपी अपलोडिंग, ई-ग्रामस्वराज-पीएफएमएस के माध्यम से डिजिटल भुगतान, और ‘संकल्प से समाधान शिविरों के जरिए सेवा वितरण में सुधार उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।

Gram Panchayats Bhopal : बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, जनपद फंदा सीईओ शिवानी मिश्रा, बैरसिया जनपद सीईओ देवेश सराठे मुख्य कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र अहिरवार, एपीओ संदीप श्रीवास्तव सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Read Moreशुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ 5 मंत्री ने ली शपथ ; पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार