खेल: 21 अप्रैल 2026। IPL 2026 SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रनों से हराया।
IPL 2026 SRH vs DC: एसआरएच की इस सीजन की चौथी जीत
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। यह एसआरएच की इस सीजन की चौथी जीत है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी
IPL 2026 SRH vs DC: 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
राहुल 23 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नीतीश ने अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। डेविड मिलर को ईशान मलिंगा ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।
IPL 2026 SRH vs DC: ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Explosive with the bat 🔥
Lethal with the ball ⚡#SRH clinch a 4️⃣7️⃣-run win to make it three-in-a-row at home 🧡Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/Vcmp5r5sh1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
समीर रिजवी 28 गेंदों में 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही बना सके, तो लुंगी एनगिडी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
IPL 2026 SRH vs DC: एसआरएच की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए
IPL 2026 SRH vs DC: इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान किशन और अभिषेक ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान 13 गेंदों में 25 रन बनाकर रनआउट हुए। हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया।
IPL 2026 SRH vs DC: अभिषेक ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। डीसी की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला।
IPL 2026 SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की तीसरी हार है। –आईएएनएस एसएम/डीकेपी
Read More : नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















