सियोल/टोक्यो: North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan: पश्चिम एशिया में जारी Iran–Israel conflict के बीच एशिया में इस छेत्र में भी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। North Korea ने एक बार फिर मिसाइल गतिविधि से क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
शनिवार को उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की और लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। अपने पूर्वी समुद्र की ओर एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल दागा, जिसके बाद Japan और South Korea में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
उत्तर कोरिया के प्रोजेक्टाइल से हड़कंप
North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan: दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक Joint Chiefs of Staff ने उत्तर कोरिया द्वारा कम से कम एक प्रोजेक्टाइल दागे जाने का पता लगाया है। शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल थी या किसी अन्य प्रकार का हथियार और यह कितनी दूरी तक गया।
[Emergency alert]
North Korea has launched a suspected ballistic missile. More updates to follow.— PM's Office of Japan (@JPN_PMO) March 14, 2026
North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan: अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच परीक्षण
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब United States और दक्षिण कोरिया अपने वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों को संभावित हमले की तैयारी बताता रहा है और अक्सर इसी दौरान अपने हथियार परीक्षण बढ़ा देता है।
जापान के प्रधानमंत्री ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan:: मिसाइल लॉन्च की आशंका के बाद जापान सरकार ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया। Prime Minister’s Office of Japan ने बताया कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित की है।
इसके बाद प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने सुरक्षा एजेंसियों को तीन अहम निर्देश दिए—
- सूचना संग्रह और विश्लेषण को तेज किया जाए।
- नागरिकों को समय पर सटीक जानकारी दी जाए।
- विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
साथ ही सभी एजेंसियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
दक्षिण कोरिया में भी अलर्ट
North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan:: जापान के साथ ही South Korea में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी चिंता
North Korea Fires 10 Big Ballistic Missile towards Japan: विशेषज्ञों का मानना है कि जब पहले से ही Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष दुनिया की भू-राजनीतिक स्थिति को तनावपूर्ण बना रहा है, ऐसे समय में उत्तर कोरिया की यह कार्रवाई वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा सकती है। कई क्षेत्रों में एक साथ बढ़ते सैन्य तनाव से अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक संतुलन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Read More : एनएचपीसी में ट्रेनी इंजीनियर के 72 पोस्टर वैकेंसी, जल्द ही शुरू होगा आवेदन
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















