पुलवामा शहीदों को राष्ट्र का नमन, अमित शाह और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pulwama martyrs Amit Shah
Pulwama martyrs Amit Shah

नई दिल्ली, 14 फरवरी । Pulwama martyrs Amit Shah :  अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है।

शहीदों के शौर्य को किया नमन

Pulwama martyrs Amit Shah : गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पुलवामा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के शौर्य और समर्पण को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने वाले सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साहस के प्रति देश हमेशा ऋणी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

Pulwama martyrs Amit Shah :  मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी।

भाजपा अध्यक्ष और दिल्ली सीएम ने जताया सम्मान

Pulwama martyrs Amit Shah :  नितिन नबीन ने शहीद जवानों के बलिदान को राष्ट्र की सुरक्षा का अमिट प्रतीक बताया। वहीं रेखा गुप्ता ने कहा कि वीर जवानों का अदम्य साहस और शौर्य देश को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Pulwama martyrs Amit Shah : राष्ट्र ने शहीदों को किया नमन

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। (इनपुट: आईएएनएस)


Read More : ‘पीएम राहत’ योजना से दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, कैशलेस इलाज की सुविधा: नितिन गडकरी