खड़गे का हमला: बिहार को डबल नहीं, ‘पावरफुल इंजन’ चाहिए

0
11
Kharge's attack on bjp now
Kharge's attack on bjp now

बक्सर, 20 अप्रैल। Kharge’s attack on bjp now : बिहार में बढ़ती राजनैतिक गर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार की राजनीति को लेकर भाजपा और जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और उनके बार-बार पाला बदलने को लेकर भी उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति केवल सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है।

खड़गे ने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर जमकर हमला बोला

Kharge’s attack on bjp now : खड़गे ने बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू डबल इंजन सरकार की बात करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन इंडेक्स) में काफी नीचे है। उन्होंने कहा कि बिहार को डबल इंजन नहीं, बल्कि एक ही पावरफुल इंजन की जरूरत है,जो महागठबंधन का इंजन है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के गठबंधन को ‘अवसरवादी’ बताया

Kharge’s attack on bjp now : खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गठबंधन को ‘अवसरवादी’ बताया और कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने एनडीए सरकार पर बिहार के विकास के लिए पर्याप्त काम न करने का आरोप लगाया।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम विभाजन पैदा की साजिश

Kharge’s attack on bjp now : उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए भाजपा-आरएसएस की साजिश है। उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह इधर-उधर का खेल खेलते रहते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार की प्रगति, उन्नति और यहां के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए भाजपा को हटाएं, नीतीश कुमार को हटाएं।

Kharge’s attack on bjp now : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अब बिहार की जनता को बहका नहीं सकते हैं। बिहार के लोग इनके बहकावे में इस बार के चुनाव में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने लोगों को एक ऑडियो सुनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने बिहार को एक लाख 25 हजार करोड़ का विशेष पैकेज देने का वादा किया था, लेकिन आज तक बिहार को कुछ भी नहीं मिला।

Kharge’s attack on bjp now : कांग्रेस झुकेगी नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को झुकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें संविधान को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा और लड़ाई लड़नी होगी।

Kharge’s attack on bjp now : भाजपा केवल झूठ की फैक्टरी बनाई

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर यहां तक पहुंच सकी है। आज बिहार ही नहीं, देश के लोग बेरोजगारी से त्रस्त हैं। कांग्रेस ने देश को आईआईएम, आईआईटी और एम्स दिए, लेकिन इन्होंने क्या बनाए? इन्होंने केवल झूठ की फैक्टरी बनाई। ये देश को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी को एक बार झूठ बोलकर फंसा सकते हैं, लेकिन हमेशा के लिए गुमराह नहीं कर सकते। झूठ बोलकर सभी को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।

Kharge’s attack on bjp now : बिहार में राजनीतिक पारा भी तेज़ी से चढ़ रहा

बिहार में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ राजनीतिक पारा भी तेज़ी से चढ़ रहा है। बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है विधान सभा चुनावों के नजरिये से सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। रैलियों और जनसभाओं का दौर भी शुरू हो गया है, जिससे राजनीतिक माहौल और भी गरमा रहा है।


Read More: दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार