टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च, E20 पर 22.58 KMPL माइलेज; E85 पेट्रोल से भी चलेगी

0
5
toyota innova highcross
toyota innova highcross

मुंबई 26 नवंबर । toyota innova highcross :  टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस का नया फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स 19.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत रखी गई है। इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम है। कंपनी के मुताबिक यह कार E20 से E85 तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चलने में सक्षम है। इसमें 2.0-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ पांचवीं पीढ़ी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और आधुनिक तकनीक का विकल्प पेश करता है।

Table of Contents

फिफ्थ जेनेरशन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम

toyota innova highcross :  फिफ्थ जेनेरशन (fifth-generation)  के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 147 किलोवाट यानी 197.13 HP का संयुक्त अधिकतम आउटपुट देता है। इसमें EV, ईको और पावर जैसे तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर यह कार 22.58 किलोमीटर प्रति लीटर की ईंधन दक्षता देती है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक दी गई है, इसलिए बैटरी चार्ज करने के लिए अलग से बाहरी चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं पड़ती।

toyota innova highcross : टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च, E20 पर 22.58 KMPL माइलेज; E85 पेट्रोल से भी चलेगी

नए प्लांट में 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

toyota innova highcross :  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के भारत प्रमुख विक्रम गुलाटी के मुताबिक, इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को एक साथ जोड़ा गया है। इससे ग्राहकों को अलग-अलग इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल का विकल्प मिलेगा। कंपनी भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है।

toyota innova highcross :  टोयोटा का तीसरा बिदादी प्लांट दिसंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी इस नई उत्पादन इकाई में करीब 3,300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इससे सालाना एक लाख वाहनों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित होगी। कंपनी की योजना भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ वाहनों के स्थानीय उत्पादन को भी बढ़ावा देने की है।

भारत में तैयार होंगे फ्लेक्स-फ्यूल इंजन

toyota innova highcross :  टोयोटा ने भारत में नई ई-ड्राइव उत्पादन लाइन की भी शुरुआत की है। इस उत्पादन लाइन में पांचवीं पीढ़ी के इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन के प्रमुख कलपुर्जों का निर्माण किया जाएगा। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता दो लाख यूनिट बताई गई है। कंपनी के अनुसार, फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का उत्पादन भारत में भी किया जा रहा है। आने वाले समय में इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड के स्थानीयकरण को और बढ़ाने की योजना है। इससे भारत में ही अधिक कलपुर्जों और तकनीक के निर्माण को प्रोत्साहन मिल सकता है।

डिजाइन और केबिन में भी किए गए बदलाव

toyota innova highcross :  नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड के बाहरी डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर और ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, डबल-स्टैक्ड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और बदले हुए रियर कॉम्बिनेशन लैंप दिए गए हैं। इन बदलावों से कार का लुक पहले की तुलना में अधिक आकर्षक बनाया गया है।

toyota innova highcross :  केबिन में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन वाली 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और दूसरी पंक्ति में पावर ओटोमन सीटों की सुविधा दी गई है। कार में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है।

7 और 8 सीटर विकल्प में मिलेगी कार

toyota innova highcross :  टोयोटा ने नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड को 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसमें 9-स्पीकर JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, टोयोटा आई-कनेक्ट, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा रिमोट एयर कंडीशनिंग कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है।

toyota innova highcross : नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड के साथ टोयोटा ने भारतीय बाजार में वैकल्पिक ईंधन और हाइब्रिड तकनीक को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। E20 से E85 तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चलने की क्षमता और सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम इसे पारंपरिक पेट्रोल वाहनों से अलग बनाते हैं।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड: वेरिएंट और कीमतें

टोयोटा ने नए ‘G हाइब्रिड’ और ‘GX हाइब्रिड’ ग्रेड पेश करके इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड लाइनअप का विस्तार किया है। ये पहले से मौजूद ‘VX हाइब्रिड’ और ‘ZX हाइब्रिड’ वेरिएंट्स में शामिल हो गए हैं।

यहाँ वेरिएंट के अनुसार पूरी मूल्य सूची दी गई है:

Variant Price (ex-showroom)
G Hybrid 7S Rs.19.99 lakh
G Hybrid 8S Rs.19.99 lakh
GX Hybrid 7S Rs. 23.99 lakh
GX Hybrid 8S Rs.24.04 lakh
VX Hybrid 7S Rs.28.79 lakh
VX Hybrid 8S Rs.28.84 lakh
ZX Hybrid 7S Rs.31.99 lakh

 


Read More : भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- ‘यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था’