भोपाल | Chief Secretary Anurag Jain : मध्यप्रदेश शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी अनुराग जैन ने आज 3 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव अनुराग जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किए।
मुख्य सचिव अनुराग जैन का संक्षिप्त परिचय
Chief Secretary Anurag Jain : मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है।
Chief Secretary Anurag Jain : मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे
मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।
राज्य शासन के 35वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया।@CMMadhyaPradesh#AnuragJain #JansamparkMP #MadhyaPradesh pic.twitter.com/i0J5h8OFEE
— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 3, 2024
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Rupa Ganguly Arrested : पूर्व सांसद और भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार, रात भर पुलिस थाने के बाहर किया था प्रदर्शन
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार