Moti Nagar : कूड़े-कचरे से आम जनता परेशान, बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

Moti Nagar
Moti Nagar

दिल्ली,13 जुलाई । Moti Nagar :  दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं। नगर निगम के द्वारा साफ-सफाई नहीं कराई जाती। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

जगह-जगह सड़क के किनारे कूड़ा

Moti Nagar : दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के रमेश नगर वार्ड नंबर 90 की हालत बद से बदतर हो चुकी है। यहां जगह-जगह सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा हुआ है। साफ-सफाई नहीं होती है। आवारा पशु कूड़े-कचरे को खा रहे हैं। सड़क टूटी हुई है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है, इसमें मच्छर पनप रहे हैं।


यह भी देखें:  Vegetable crops : बारिश से फसल बर्बाद, किसान बेहाल,सब्जियों के दाम पर पड़ा असर

लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया

Moti Nagar :  इस क्षेत्र से विधायक व पार्षद आम आदमी पार्टी से हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आप के पार्षद पुनीत राय के पास कई बार स्थानीय लोग शिकायत भी लेकर गए हैं, लेकिन समाधान के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इस इलाके की आम जनता का कहना है कि हमें तो यह लगा था कि आम आदमी पार्टी आएगी तो बदलाव होगा, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Moti Nagar : साफ-सफाई नहीं होती

अभी तक न तो कोई दवा का इंतजाम हुआ न ही कोई अधिकारी या डॉक्टर की टीम यहां आई है और न ही फॉगिंग हो रही है। मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के रमेश नगर वार्ड के रघुवीर आनंद ने बताया कि यहां पर जगह-जगह गलियों की सड़कें टूटी हुई हैं। साफ-सफाई नहीं होती है।

Moti Nagar :  जगह-जगह पानी भरा है मच्छर पनप रहे है

जगह-जगह पानी भरा है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। इलाके में दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। पूरे वार्ड में ऐसे ही हालात हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारियां से भागती है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाता है।


यह भी देखें:  Shankar Singh : जनता का मिला आशीर्वाद, जातीय समीकरण कुछ नहीं होता