हरसंभव फाउंडेशन ने किया डॉक्टरों का सम्मान – अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी

रायपुर

हरसंभव फाउंडेशन द्वारा विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजधानी के डॉक्टरों का कोरोना काल में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया | सर्वप्रथम दीर्घायु हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.राकेश दुबे को एवं डॉ.नीलेश जैन बालको सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | ‘ WhatsApp Image 2021 07 03 at 9.06.31 PM नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर  हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी ने उन सभी चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है, जिन्होंने कोविड-19 की चुनौतियों से एक सैनिक की तरह जंग लड़ी और हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।
हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों की सेवा, समर्पण के प्रति सम्मान और आभार प्रगट करने का दिन है। हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टरों को धरती के भगवान की संज्ञा दी गई है। इस पर कोरोना काल ने फिर से मुहर लगाई है।WhatsApp Image 2021 07 03 at 9.07.46 PM डॉक्टर्स कोरोना वारियर के रूप में आगे आए हैं। पूरे विश्व में हजारों डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाने में लगे हैं। हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी ने डॉक्टर्स को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स द्वारा की गई मानवता की निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जायेगा।

इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पलता त्रिपाठी, सुनीता मोदी, विकास तिवारी, डॉ प्रीति उपाध्याय, नीलू वर्मा उपस्थित थे |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here