रूस के एयरबेस पर यूक्रेन ने किया बैलिस्टिक मिसाइल से जवाबी हमला, वहीं अमेरिका के 5000 सैनिक पोलैंड पहुंचे

Russia Ukraine Conflict:

  • रूस के मिलेरोवो एयरबेस पर यूक्रेन ने बैलिस्टि​क मिसाइल से हमला किया है। उधर, ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन युद्ध में 400 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
  • अमेरिका के 5000 सैनिक पोलैंड पहुंचे: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। जंग के दूसरे दिन अमेरिका के 5000 सैनिक पोलैंड में पहुंचे हैं।
  • यूक्रेन ने रूस का एक फाइटर जेट मार गिराया : यूक्रेन ने कीव केपास रूस का एक फाइटर जेट su-27 मार गिराया। साथ ही एक बड़ा पुल भी यूक्रेन की सेना ने उड़ा दिया है, ताकि उस पुल के रास्ते रूसी सेना न प्रवेश कर पाए।
  • यूक्रेन के प्रेसीडेंट का बयान: रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रहा है रूस: यूक्रेन के राष्पति का बड़ा बयान आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस सिविलियन एरिया को टारगेट कर रहा है। रूसी सेना की गाड़ियां राजधानी कीव में दाखिल होने की खबर है। यह खबर भी आ रही है कि यूक्रेन के डाइमर में भी कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक घुस गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में आज सुबह से लगातार अटैक किए जा रहे हैं। रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here