पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़ी जनसमूह को किया संबोधित,पीएम मोदी का छत्तिसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में करीब 6 हजार 350 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले सरकारी कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद फिर पीएम रोड शो में शामिल हुए। यहीं खुले में पीएम मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मंच पर पहुंचे जहां पूर्व सीएम रमन सिंह समेत प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सनातन पर इंडिया गठबंधन को पीएम मोदी ने घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, मैं उसके खिलाफ आप लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। आप लोगों ने नौ साल से जिन लोगों को केंद्र से बाहर कर रखा है। उन्हीं लोगों ने आपके खिलाफ अब मोर्चा खोल रखा है। अभी हाल ही में इन लोगों ने मिलकर इंडिया गठबंधन किया है। उसने कसम खाई है कि वह सनातन को खत्म करके रहेगा। सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। यहां राम, कृष्ण का जन्म हुआ। रामायण ने हमे क्या क्या संदेश दिया। यहीं हमारी सनातन संस्कृति है। व्यक्ति के कर्मों को प्रधानता देती है। कई महापुरूष और वीर महिलाएं सनातन धर्म में जन्म लिया और सभी को प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य है, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। ये सनातन को मिटाना चाहते हैं।

कभी नक्सली हमलों के लिए जाना जाता था छत्तीसगढ़ – मोदी

रायगढ़ में पीएम मोदी ने कहा एक समय था जब छत्तीसगढ़ सिर्फ नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। बीजेपी सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां हुए विकास कार्यों की वजह से हो रही है।

कांग्रेस पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

विजय शंखनाद रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने जी20 का जिक्र किया और इसके साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन दिनों पूरे देश में उत्सव का माहौल है।भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया है। यहां जी20 का भी सफल आयोजन हुआ। ये कड़ी मेहनत का नतीजा है।

भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है। सभा के दौरान पीएम ने सनातन पर हमला करने वालों को संदेश दिया और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

पीएम मोदी ने सभा में किया जी20 सम्मेलन का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले जी20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयासों से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here