छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कर्मचारियों की पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ हुए लामबंद

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन की पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ परिवार हो रहें हैं लामबंद जिसके तहत 12/07/2023 को कलम बद्ध असहियोग आंदोलन किया जाएगा एवं 13/07/2023 को कलम बद्ध हड़ताल प्रदर्शन धरना स्थल नया रायपुर में किया जाएगा । इस आंदोलन में प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद होंगे जिससे शासन की महत्वाकांक्षी पी.डी.एस योजना का कार्य ढप रहेगा । उन्होंने बताया की संदर्भित पत्रों के द्वारा कर्मचारी संघ परिवार ने समय-समय पर लिखित एवं मौखिक रूप से निगम में विगत 15 से 20 वर्षो से लगातार सेवा दे रहे कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण करने हेतु निवेदन किया गया है परंतु आज दिनांक तक कर्मचारियों का नियमितीकरण नही किया गया है एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का भी निराकरण नही किया गया है जो कि निम्नानुसार है:-

  1. सर्वप्रथम कई वर्षों से आकस्मिक दैनिक संविदा कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण
  2. सहायक प्रबंधक के पदों पर सीधी भर्ती पर रोक लगाई जावे
  3. सँवर्गवार पदोन्नति
  4. निगम में कार्यरत तकनीकी संवर्ग के पद संरचना एवं पदोन्नति चैनल में सुधार
  5. निगम में कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु विचारण अवधि 2 वर्ष कम किए जाने के प्रस्ताव की अनुमति
छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन
छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन

 

उन्होंने बताया की इन सभी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कर्मचारि हो रहे हैं लामबंद एवं अपनी मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन एवं हड़तालयू- प्रर्दशन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here