रायपुर। All India Satnam sena Women’s: अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना रायपुर जिला के द्वारा सतनाम सेना महिला प्रकोष्ठ की बैठक 17 जनवरी 2023 मंगलवार को सतनाम भवन आदर्श नगर मोवा में आयोजित हुई।
बैठक में सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार के संस्थापक जीवतारणहारगुरु गुरु सोमेश बाबा और अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराजगुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन व उनकी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई इनमें कैडर, संगठन विस्तार, धर्मगुरुओं के आदेशानुसार विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष रायपुर बबीता बादल भारद्वाज, आमसेना अध्यक्ष सरोजनी सतनामी, नायकबांधा (अभनपुर) अध्यक्ष पुष्पा सतनामी, कोडापार अध्यक्ष उमेद बाई सतनामी, रावाभांठा (रायपुर) अध्यक्ष लकेश्वरी सतनामी, सेमराडीह (बलौदाबाजार) अध्यक्ष लिकेश सतनामी, महिला पदाधिकारीगण, पुरुष पदाधिकारीगण, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।