खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर 

नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने यहां Orange Alert जारी कर रखा है। तो वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। इसका जलस्तर 205.17 मीटर तक पहुंच गया है। मालूम हो कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है और इस वक्त बारिश भी हो रही है, जिसके कारण यमुना उफान पर आ गई है।

 खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर फिलहाल यमुना के बढ़ते स्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि यह इस पर निर्भर है कि हथिनी कुंड से कितना और पानी छोड़ा जाता है। फिलहाल हम स्थिति पर नजर रखें हुए हैं।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here