छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर पहुंचीं, मुख्यमंत्री साय ने किया भव्य स्वागत

0
0
chhattisgarh ke do divasiya daure
chhattisgarh ke do divasiya daure

रायपुर, 22 अक्टूबर । chhattisgarh ke do divasiya daure : प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में आज से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

chhattisgarh ke do divasiya daure : छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर पहुंचीं, मुख्यमंत्री साय ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया

chhattisgarh ke do divasiya daure :  रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति रायपुर और बस्तर में आयोजित कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोक-उत्सव कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी तथा राज्य को कई सौगातें देंगी।

छत्तीसगढ़ का दो दिवसी दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु

chhattisgarh ke do divasiya daure :  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 से 23 अक्टूबर, तक छत्तीसगढ़ का दो दिवसी दौरे पर पहुंची । राष्ट्रपति आज रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी

chhattisgarh ke do divasiya daure : इसी दिन वह रायपुर में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर में मुरिया दरबार में शामिल होंगी तथा बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

 


Read More :  व्यंग्य : गरबे का जोश, शरीर बेहोश!


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार