इंद्रावती नदी में डूबने से NMDC के दो कर्मचारी की मृत्यु…. घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

दंतेवाड़ा

इंद्रावती नदी में डूबे NMDC के दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इस दौरान नदी में नहाते समय भंवर में फंस गए और डूब गए। पति को डूबता देख एक कर्मचारी की पत्नी ने नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन उसके सामने ही वह बह गया। शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ सातधार में पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इन दोनों की पत्नी, बच्चे समेत कुल 10 लोग थे। जिन्होंने पहले पुल के नीचे खाना खाया, फिर दोनों कर्मचारी पानी में उतर गए। हालांकि जिस जगह ये पानी में उतरे वहां का जल स्तर थोड़ा कम था, लेकिन गहराई ज्यादा थी। पानी के बीच भंवर में फंसने की वजह से दोनों डूब गए। इनमें से एक प्रदीप दत्ता (50) और दूसरा संजय राय (45) है। यह दोनों NMDC किरंदुल में पदस्थ थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो जाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग एनएमडीसी कर्मचारी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here