देशभर में श्रमिकों को उनके योगदान के लिए किया गया याद

श्रमिकों
देशभर में श्रमिकों को उनके योगदान के लिए किया गया याद

नई दिल्ली |  अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोमवार को देशभर में विभिन्न कारखानों और संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों और कामगारों के योगदानों के लिए उन्हेंं याद किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, श्रम मंत्री भपेद्र यादव सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेताआें ने भी श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के योगदान को याद किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने मजदूर दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के करोड़ों श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के लिए नमन किया।

शाह ने ट्वीट किया, “श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के करोड़ों श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को नमन करता हूँ। मोदी सरकार उनकी समृद्धि के साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है, जिससे देश की श्रमशक्ति और मजबूत हो रही है।”

केन्द्रीय श्रम मंत्री यादव ने ट्वीट किया, “देश के सभी श्रमजीवियों को मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई।

देश की प्रगति में हमारे करोड़ो श्रमजीवियों का योगदान अहम है। अपनी मेहनत और लगन से हमारे श्रमिकों ने भारत को नित नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। आप राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं।”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार ने श्रम दिवस पर श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर मैं सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को नमन करता हूँ। देश के निर्माण में हमारे श्रम योगियों की तपस्या एवं योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे श्रमिकों की कर्मठता ही देश की प्रगति का मज़बूत आधार है।”

मजदूर दिवस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि है और पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।

मजदूर दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि है और पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here