Tripura Elections 2023 : त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुए……चुनाव में 259 उम्मीदवार ले रहे भाग

Tripura
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुए......

अगरतला |ani, Tripura Elections 2023 : त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। तस्वीरें अगरतला में मतदान केंद्र 16, महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के हैं। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुए। चुनाव में 259 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे।

गोमती: त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के लिए लोगों की भीड़ मतदान केंद्र के बाहर देखी गई। तस्वीरें राधाकिशोरपुर निर्वाचन क्षेत्र के राजधरनगर उच्च बुनियादी विद्यालय उदयपुर बूथ संख्या 54 के हैं।

त्रिपुरा CM माणिक साहा  ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं लेकिन ये लोग(विपक्ष) कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो।

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here