रायपुर, 23 अगस्त । sune makaan mein chori : थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के अमलीडीह स्थित शिव विला कॉलोनी में सूने मकान में चोरी की वारदात को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों समेत कुल तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने 3 को रंगे हाथ पकड़ा
sune makaan mein chori : जानकारी के अनुसार, 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात संदिग्ध लोगों के सूने मकान में घुसने की सूचना पुलिस को मिली। थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस और डायल-112 की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की।जहां कुछ व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके से 3 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिनमें एक आरोपी दीपक देवार तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं।
आरोपी मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया
sune makaan mein chori : पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे चोरी करने की नीयत से उक्त मकान में प्रवेश किये थे। आरोपी/अपचारियों द्वारा मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा चोरी करने के उद्देश्य से आलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया था।
पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही
sune makaan mein chori : पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के कारण आरोपी/अपचारी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही मौके पर पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी दीपक देवार (18) निवासी अमलीडीह तथा दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना न्यू राजें द्र नगर में अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत धारा 331(3), 305 एवं 62 बीएनएस में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read More : पीएम-आशा : प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान
















