सौर ऊर्जा से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य, कोयले पर निर्भरता घटाने पर जोर

0
1
saur urja
saur urja

रायपुर, 23 अगस्त । saur urja : छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ संवाद” एवं सम्मान समारोह के समापन अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।

Table of Contents

सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत

saur urja : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है और सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। यदि हम अपने घरों और प्रतिष्ठानों में रोशनी के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएंगे, तो हमारी अपनी कार्यक्षमता और ऊर्जा भी दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि कोयले पर अत्यधिक निर्भरता से प्रदूषण, धूल और परिवहन संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं, जो मानव स्वास्थ्य और ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। ऐसे में सोलर ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी मांग है।

कोयले पर निर्भरता कम करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा

saur urja : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयले पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण से बचाव के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 2.5 लाख सिंचाई पंपों को ऊर्जीकृत किया गया है और आने वाले समय में सभी पंपों व घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास होना चाहिए।

सोलर ऊर्जा का विस्तार बड़े स्तर पर

saur urja : सांसद अग्रवाल ने कहा कि, वर्तमान में विद्युत क्षेत्र में लगभग रूपये 10,000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। यदि सोलर ऊर्जा का विस्तार बड़े स्तर पर होता है, तो इस भारी सब्सिडी की बचत होगी। इसका सीधा लाभ प्रदेश की लगभग 70% मध्यम एवं निम्न-मध्यम वर्गीय आबादी को मिलेगा, उनके आय के साधन बढ़ेंगे और जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

सोलर ऊर्जा से भी पूर्ण रूप से सशक्त कर दिया जाए

saur urja : उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ देश में सबसे अधिक कोयला, लौह अयस्क , एल्युमिनियम और लाइमस्टोन उत्पादन करने वाला समृद्ध राज्य है। खनिज संपदा से परिपूर्ण इस प्रदेश को यदि सोलर ऊर्जा से भी पूर्ण रूप से सशक्त कर दिया जाए, तो छत्तीसगढ़ और हमारा रायपुर देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शीर्ष पर रहेगा।

प्रदेश स्वच्छ व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा

saur urja : कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्टेकहोल्डर्स एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सांसद अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संतोष मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश स्वच्छ व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित

saur urja : कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा , सीएसपीडीसीएल चेयरमैन भीम सिंह कंवर, सीएसडब्ल्यूए अध्यक्ष संतोष मिश्रा समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे, राकेश खंडेलवाल, लकी जुमलानी सहित प्रदेशभर से आए सोलर ऊर्जा क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स और गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Read Moreसूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 3 को रंगे हाथ पकड़ा; पड़ोसी की सजगता से टली चोरी