रायगढ़;20 फरवरी । Suicide Case: दो महीने से लापता ड्राइवर का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। लापता व्यक्ति का शव इस हाल में मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना को लेकर आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया ।
Suicide Case: पुलिस टीम घटना की तक़ीकत कर रही है
पूरी घटना की तक़ीकत की जा रही है। पुलिस की जांच से ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश के तहत की गई हत्या। क्या पुलिस को कोई सुराग मिला है? और क्या लापता होने के समय से ही इस मामले में कोई संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी ?
घटना बेहद चिंताजनक और रहस्यमयी
Suicide Case: यह दुर्घटना Accident बेहद चिंताजनक और रहस्यमयी लग रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामपाली डंपिंग एरिया के बगल में स्थित प्लांटेशन में गुरूवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
मृतक युवक की शिनाख्त पत्थलगांव निवासी के रूप में हुई
Suicide Case: मृतक युवक की शिनाख्त पत्थलगांव निवासी कुलदीप एक्का पिता भुनेश्वर एक्का 28 साल के रूप में हुई। बताया जा है कि युवक ड्राइवर का काम करता था, जो कि 14 दिसंबर को जामपाली कोयला लोड करने आया था। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा था।
परिजन युवक की लगातार कर रहे थे तलाश
Suicide Case: परिजन युवक की लगातार तलाश कर रहे थे। परिजनों का लगातार तलाश करना यह दर्शाता है कि वे युवक की गुमशुदगी को लेकर बेहद चिंतित थे।
इसी बीच आज सुबह डंपिंग एरिया साइड गए। ग्रामीणों ने उक्त युवक के शव को देखकर घरघोड़ा पुलिस को उक्त मामले की जानकारी दी।
Suicide Case: दो महीने तक युवक कहां था
घटना की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेकिन दो महीने बाद इस हाल में शव मिलने से संदेह गहरा जाता है। अगर यह आत्महत्या है, तो दो महीने तक युवक कहां था ? और अगर हत्या है, संदिग्ध मौत पीछे कौन हो सकता है? पुलिस की जांच से ही सच सामने आएगी।
Read More: महाकुंभ रूपी कुंभ कलश को अपवित्र कर रहे कलयुगी राक्षस, स्नान करने आई महिलाओं का सोशल मीडिया में डाल रहे वीडियो
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















