सोनू निगम : हरियाणा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है

0
6
sonu nigam
sonu nigam

मुंबई, 11 अगस्त । sonu nigam : मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपना नया हरियाणवी गाना ‘चुन्नी’ रिलीज किया था। गायक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि हरियाणा को लेकर उनके दिल में एक खास जगह है, क्योंकि यहां उनका बचपन बीता है।

Table of Contents

भगवान हमारे जन्म की जगह चुनते है

sonu nigam : गायक से आईएएनएस ने सवाल पूछा, “ऐसा लगता है कि जिंदगी आपके लिए पूरी तरह से बदल गई है, क्योंकि आपने उस जगह में योगदान दिया है, जहां आप पैदा हुए और पले-बढ़े। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?” सोनू ने बताया कि भगवान एक खास वजह से हमारे जन्म की जगह चुनते हैं। उन्होंने कहा, “भगवान हमारे जन्म की जगह जो भी चुनते हैं, उसके पीछे खास वजह होती है।

हरियाणा के फरीदाबाद में जन्म लेने का सौभाग्य मिला

sonu nigam :  इसलिए मुझे हरियाणा के फरीदाबाद में जन्म लेने का सौभाग्य मिला। मेरी बहन भी वहीं पैदा हुई थी और मेरे पिता का पूरा बचपन फरीदाबाद में बीता तो जाहिर है हरियाणा हमारे लिए एक बहुत ही खास जगह है।” अपने हालिया रिलीज गाने ‘चुन्नी’ के बारे में बात करते हुए गायक ने कहा, “स्कूल के दिनों में, मेरे बहुत सारे दोस्त भी हरियाणवी थे। यही वजह है कि हम हरियाणवी भाषा बहुत सुनते हुए बड़े हुए हैं।

रोमांटिक ट्रैक ‘चुन्नी’ 7 अगस्त 2026 को रिलीज

sonu nigam : हम हमेशा भाषा समझते थे, लेकिन ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन गाने के लिए हमें भाषा को सही तरीके से बोलना था। आमीन बरोडी, जिन्होंने ट्रैक के बोल लिखे हैं, उन्हें म्यूजिक की बहुत अच्छी जानकारी है। साथ ही उनका सोचने का तरीका भी अच्छा है। इसलिए मैंने उनसे डिटेल्स में मेरी मदद करने की रिक्वेस्ट की थी।” रोमांटिक ट्रैक ‘चुन्नी’ 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुआ था।

हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम

sonu nigam : रोमांटिक और एनर्जेटिक ट्रैक ‘चुन्नी’ के जरिए हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। इस गाने में उनके साथ लोकप्रिय हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने भी अपनी आवाज दी है। आमीन बरोडी द्वारा लिखे और कंपोज किए गए इस हरियाणवी गाने के म्यूजिक वीडियो में चार्मी जावेरी हैं। –आईएएनएस


Read Moreठप पड़े सड़क निर्माण को लेकर शुभम वैष्णव ने उठाई आवाज