शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बलरामपुर संवाद दाता - आनन्द चौरसिया

Shala Pravesh Utsav
Shala Pravesh Utsav

बलरामपुर: Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे शाला प्रवेश उत्सव के तहत शनिवार को विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Table of Contents

Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों की सहभागिता रही

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यालय परिवार तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही, कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, धूप-अगरबत्ती अर्पित करने एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” तथा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान गत कक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों ने तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्साह, आत्मीयता और नई ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

मुख्य अतिथि ने संस्कार, विद्यार्थियों से अनुशासन और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया

Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री मुकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा आधार बताते हुए संस्कार, अनुशासन और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ही विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने योग्य बनाते हैं।

Shala Pravesh Utsav
Shala Pravesh Utsav

विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया

Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं व्याख्याता युधन प्रसाद जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक एवं व्याख्याता सुरेंद्र पटेल ने उपस्थित सभी अतिथियों, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।

Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री मुकेश जायसवाल, परसडीहा के सरपंच सिसका खजूर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमपाल पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विजय चौरसिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, मंधारी खैरा, सुखमन खैरा तथा चंद्रबली गहरवरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक एवं व्याख्याता युधन प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक एवं व्याख्याता सुरेंद्र पटेल, प्रवक्ता एवं मंच संचालक मुकेश भाई पटेल, निलेश पटेल, निशांत पटेल, प्रधान पाठक तारकनाथ पटेल, प्रमोद सिंह, अरुण पटेल, योगेश्वर साहू, राजेश एक्का, करम साय, शिक्षिका अंजू ध्रुव, सुचिता एक्का एवं रीता गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Shala Pravesh Utsav at Barti Kala: शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यालय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।

Read More : नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की हमारी प्राचीन परंपरा को फिर से जीवंत किया : पीएम मोदी