संजय रुंगटा ग्रुप और फनोलॉजी द्वारा प्रस्तुत ‘रुंगटा यूथ समिट’ का आयोजन 23-24 नवंबर 2024 को

Rungta Youth Summit

रायपुर: Rungta Youth Summit: संजय रुंगटा ग्रुप और फनोलॉजी द्वारा प्रस्तुत ‘रुंगटा यूथ समिट’ का आयोजन 23-24 नवंबर 2024 को रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में किया जाएगा। यह दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन छात्रों को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और समाधान ढूंढने की प्रेरणा देगा, साथ ही उनमें नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करेगा।

Table of Contents

Rungta Youth Summit: छात्रों के बीच राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 

इस कार्यक्रम का नेतृत्व, ग्रुप डायरेक्टर – डॉ. जवाहर सूरीसेट्टी जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जो शिक्षा और युवा विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हैं। उनके अनुभव और दूरदृष्टि से यह समिट बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास को एक नई दिशा देगा।


Read More: Kavya Community: काव्य कम्यूनिटी द्वारा ओपन माइक पोयट्री का आयोजन किया गया


फनोलॉजी के संस्थापक, प्रथम प्रवीण दावर ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के बीच राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देगा। विभिन्न सत्रों और संवादों के माध्यम से प्रतिभागी वैश्विक चुनौतियों को समझेंगे, महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे, और सामूहिक रूप से समाधान प्रस्तुत करेंगे।

Rungta Youth SummitRungta Youth Summit: इस शिखर सम्मेलन में 350 से अधिक छात्रों की भागीदारी की संभावना है, जो विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रुंगटा यूथ समिट के इस भव्य मंच के माध्यम से युवा प्रतिभाएं अपने विचारों को प्रस्तुत कर एक जिम्मेदार, विचारशील और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी।